Latest:
Thursday, February 12, 2026
CelebrityTrending

राजपाल यादव की मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड ने दिखाया साथ – सलमान, सोनू सूद, अजय देवगन, वरुण धवन ने खोली जेब मैनेजर गोल्डी का खुलासा: “सभी बड़े सितारे मदद के लिए आगे आए, जमानत की सुनवाई कल – उम्मीद है कल ही बाहर आ जाएंगे”

मुंबई, 11 फरवरी 2026

ट्रेंडिंग चर्चा – हर ट्रेंड पर आपकी आवाज़

राजपाल यादव के 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में टीहर जेल सरेंडर करने के बाद जो इमोशनल अपील वायरल हुई थी, उसने पूरे बॉलीवुड को हिला दिया। राजपाल ने कहा था: “मेरे पास न पैसा है, न दोस्त… मैं अकेला हूं।”

यह सुनते ही इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे एक साथ आगे आ गए। राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने स्क्रीन से बातचीत में खुलासा किया:

“राजपाल सर की मदद के लिए कई लोगों ने मुझसे संपर्क किया है। सोनू सूद से लेकर सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, रतन नैन – सभी ने समर्थन किया है। मेरी अभी डेविड धवन सर से भी बात हुई है। पूरी फिल्म इंडस्ट्री राजपाल सर के साथ मजबूती से खड़ी है।”

गोल्डी ने आगे कहा: “यह चीजें एक रात में नहीं होतीं, लेकिन सभी ने मदद करने का वादा किया है। सलमान सर ने भी सहायता पहुंचाई है, सोनू सूद ने साइनिंग अमाउंट और फिल्म में रोल का ऐलान किया है।”

जमानत की उम्मीद मैनेजर ने बताया कि राजपाल यादव की जमानत के लिए एप्लिकेशन फाइल हो चुकी है। कल (12 फरवरी) को सुनवाई है। गोल्डी ने कहा: “हम बस उम्मीद कर रहे हैं कि कल उन्हें बेल मिल जाए।”

फैंस ने भी ‘अता-पता लापता’ की री-रिलीज की मांग की है, ताकि राजपाल को प्रॉफिट मिले और आर्थिक मदद हो सके।

यह घटना बॉलीवुड में एकता और इंसानियत की मिसाल बन गई है। लोग लिख रहे हैं: “जब मुश्किल आती है तो असली दोस्त पहचाने जाते हैं ❤️” “राजपाल यादव अकेले नहीं – पूरा इंडस्ट्री उनके साथ है!”

Disclaimer हम किसी भी न्यूज का समर्थन या विरोध नहीं करते हैं लेकिन आपको दिखाना जरूरी है। यह न्यूज सोशल मीडिया और विभिन्न ऑनलाइन स्रोतों से ली गई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि पाठक अवश्य करें। न्यूज पहले से उपलब्ध है इन जगहों पर: X.com (@SonuSood, @BeingSalmanKhan), Hindustan Times, The Economic Times, NDTV, India Today, ABP News आदि। कानूनी मामलों में आधिकारिक कोर्ट अपडेट्स पर भरोसा करें।

#RajpalYadav #SalmanKhan #SonuSood #AjayDevgn #VarunDhawan #BollywoodSupport #trendingcharcha


Discover more from Trending Charcha

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from Trending Charcha

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version